वारदात में शामिल 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में हुई सात अन्य चोरी की सनसनीखेज वारदातों को भी स्वीकार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृत्ताधिकारी गंगाशहर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक कविता पुनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।

 

23 मार्च 2026 को शेरेरा निवासी मिण्डाराम के बंद मकान में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान अनुसंधान अधिकारी लिखमदास (हेड कांस्टेबल) और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों को दस्तयाब किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र में हुई सात अन्य चोरी की वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की जांच और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।