

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ बीकानेर की ओर से दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर भाजपा संभाग कार्यालय में दीपावली शुभकामना आदान-प्रदान एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, पार्षदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली के पावन अवसर पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी स्नेह, सौहार्द और संगठनात्मक आत्मीयता को मजबूत करना रहा। इस दौरान सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, उपमहापौर पंकज गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, गुमान सिंह, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कुशल शर्मा, अशोक प्रजापत, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, गोपाल अग्रवाल, कमल गहलोत, रघुवीर प्रजापत, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, सुभाष वाल्मीकि, नरेंद्र सिंह आबड़सर, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, प्रकाश मेघवाल, देवरूप सिंह, मुकेश पंवार, नारायण चोपड़ा, महावीर चारण, मुल्तान बेद, अंकित तंवर, सुषमा बिस्सा, राधा खत्री, आसमा नाज़, निशु लिम्बा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
