

बीकानेर। पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे राजस्थान में चलाए जा रहे एक माह के ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान की क्रियान्विति और संचालन का सुपरविजन महिला आईपीएस अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में 6 अगस्त 2026 को पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज कार्यालय से जनजागरूकता वाहन रैली को रवाना किया गया। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्वेता धनकड़ और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
यह जनजागरूकता रैली महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई। अभियान के तहत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- बीकानेर जिले में इस अभियान की प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक श्वेता धनकड़ हैं।
