

राज्य में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित करने एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नापासर पुलिस द्वारा कस्बा नापासर में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की 100 प्रतिशत राशि व माल-मसरूका बरामद किया गया।
कार्यवाही पुलिस:- राज्य में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी/नकबजनी की वारदातों के खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी वृत्त गंगाशहर हिमांशु शर्मा के निकट सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी नापासर कविता पुनिया के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
दिनांक 01.08.2026 को परिवादी ललित गहलोत एवं गजेंद्र सिंह की श्रीराम मिष्ठान भंडार व सब्जी की दुकान के ताले तोड़कर नकदी तथा मिठाई के डिब्बे चोरी होने के संबंध में प्रकरण संख्या 155 दिनांक 01.08.2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पुलिस थाना नापासर में दर्ज किया गया।
प्रकरण में लिखमदास हैड कांस्टेबल 70 मय टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया गया। आरोपी से अनुसंधान कर चोरी की गई 100 प्रतिशत राशि एवं माल-मसरूका बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

