महिलाओं के आत्म सम्मान में लहरिया महाेत्सव 15 काे, हस्त कलाकाराें काे प्राेत्साहन के साथ एक नई पहचान देंगे

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

15 अगस्त को होने वाले लहरिया महाेत्सव मे , हस्त कलाकाराें काे प्राेत्साहन के साथ एक नई पहचान का विशेष आयोजन

अनुशासित वाणी न्यूज़।बीकानेर, 12अगस्त 26। सरस फाउंडेशन के नेतृत्व में जानवी नेल्स स्टूडियाे की ओर से आगामी 15 अगस्त, शनिवार काे महिलाओं के आत्म सम्मान मे लहरिया महाेत्सव-2026 का आयाेजन किया जाएगा। महाेत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए बुलाए गए पत्रकाराें काे फाउंडेशन की चेयरमैन और फाेर्ट स्कूल की प्रिंसीपल पिंकी शर्मा ने जानकारी दी। इस अवसर पर प्राेफेशनल नेल आर्टिस्ट और स्टूडियाे फाउंडर जानवी साेनी, सनराईज ब्यूटी पार्लर की संचालिका मीनाक्षी किराडू, माेहिनी खत्री सहित अनेक माैजूद रहीं। उन्हाेंने बताया कि कार्यक्रम में मिस लहरिया बीकानेर, मिसेज लहरिया बीकानेर, माॅडलिंग प्रतियाेगिता, डांसिंग प्रतियाेगिता, नेल आर्ट प्रतियाेगिता, मेहन्दी प्रतियाेगिता आयाेजित हाेंगी। वहीं विभिन्न प्रकार की स्टाॅल एवं एग्जीबिशन के माध्यम से हस्तकला काे बढ़ावा देते हुए हस्त कलाकाराें काे प्राेत्साहन के साथ एक नई पहचान दी जाएगी। साथ ही साथ महिलाओं के आत्मसम्मान मे विभिन्न क्षेत्राें में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।