एमवीएक्ट के चालान भरने के लिए 15 दिवस तक चलेगा अभियान।

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

वाहनों के पुराने चालानों का निस्तारण करने के लिए यातायात पुलिस बीकानेर द्वारा दिनांक 01.06.2026 से 15.06.2026 तक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वाहनों के पुराने चालानों की जानकारी व चालान का भुगतान मौके पर ऑफलाईन व कैशलैश किया जावेगा।

 

श्री नरेश कुमार निर्वाण पुलिस निरीक्षक प्रभारी यातायात शाखा बीकानेर ने बताया कि वाहन चालकों, वाहन मालिकों को अपने वाहनों के चालानों का भुगतान करने में होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर से प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार वाहनों के यातायात पुलिस बीकानेर द्वारा पूर्व में किये गये एमवीएक्ट के चालानों का निस्तारण करने के लिए दिनांक 01.06.2026 से 15.06.2026 तक एक अभियान चलाया जाकर वाहन स्वामी/चालकों को वाहनों के पूर्व के लम्बित चालानों की जानकारी दी जायेगी और उनका निस्तारण किया जावेगा। अभियान के अन्तर्गत पूर्व के सभी श्रेणियों में किये गये चालानों का भुगतान वाहन चालक/स्वामी द्वारा करवाये जाने चालान का भुगतान ऑफलाईन / कैशलैश मौके पर ही किया जावेगा। 15 दिवस के अभियान में चालानों के निस्तारण/भुगतान करने करने के लिए यातायात शाखा से श्री खेतसिंह सहायक उप निरीक्षक व इनके साथ तीन कानिस्टेबल की एक टीम बनाई गई है। उक्त टीम द्वारा वाहन चालक/स्वामी के द्वारा अपने वाहनों का चालान जमा करवाये जाने पर मौके पर भुगतान किया जावेगा। अभियान के अन्तर्गत यातायात शाखा पर केवल यातायात पुलिस बीकानेर द्वारा किये गये चालानों का ही भुगतान किया जावेगा।

 

सभी वाहन चालकों से अपील है कि अभियान में अपने पूर्व के वाहनों का चालान का भुगतान अधिक से अधिक करें तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना अवश्यक करें ताकि असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। सड़क पर अतिक्रमण नहीं करें ताकि आमजन सुगम, सुरक्षित एवं सुलभ यातायात मुहैया करवाई जाये।