


महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस व वृत्ताधिकारी वृत्त कोलायत संग्रामसिंह आरपीएस के सुपरवीजन में चोरी व नकबजनी की वारदातों को अविलम्ब ट्रेस आउट कर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में दिए गए विशेष दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बज्जू चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नेमाराम मय टीम द्वारा दिनांक 09.08.2026 को बज्जू बाजार में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 06 आरोपियों को दुकान से चुराए गए परिधान/पोशाकों सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 02 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी बारां जिले के मोगिया जाति से हैं, जो राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में गैंग के रूप में घूमते रहते हैं तथा बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संगठित एवं सुनियोजित तरीके से चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी पप्पु के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, मारपीट, हत्या व आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 08 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी कोहीनूर व सन्नी के विरुद्ध चोरी का 01-01 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
आरोपिया शराफत के विरुद्ध चोरी व नकबजनी के 02 आपराधिक प्रकरण, आरोपी राहूल के विरुद्ध चोरी का 01 आपराधिक प्रकरण तथा आरोपिया मुन्नी के विरुद्ध चोरी व नकबजनी के 04 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी एक गैंग एवं संगठित गिरोह के रूप में सुनियोजित तरीके से आपराधिक षड्यंत्र रचकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।
