ग्रामीण सेवा शिविर बना विशेष योग्यजन परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में सुशासन की भावना को धरातल पर साकार करते हुए पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को लूणकरणसर तहसील के नकोदेसर निवासी दिव्यांग राजूराम को शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया गया।

 

राजूराम अपने तीन बच्चों के पालन-पोषण में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर में उपस्थित होकर पालनहार योजना एवं अन्य पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

विभागीय टीम ने मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा जनआधार से संबंधित आवश्यक त्रुटियों का भी शिविर स्थल पर ही निराकरण कराया। परिणामस्वरूप राजूराम को किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाए बिना सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर योजनाओं का लाभ स्वीकृत कर दिया गया।

 

राजूराम को पालनहार योजना के तहत 4,500 प्रतिमाह तथा विशेष योग्यजन पेंशन योजना के तहत 1,300 प्रतिमाह की सहायता स्वीकृत हुई। इस प्रकार उन्हें कुल 5,800 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्राप्त होने लगी। इसके अतिरिक्त पात्रता अनुसार वार्षिक 6 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई गई। योजना का लाभ मिलने पर भावुक राजूराम ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि सरकारी काम इतनी जल्दी हो जाएगा। मुख्यमंत्री जी और जिला प्रशासन का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं।