विशेष रबी गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेता परिसरों का औचक निरीक्षण*

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 27 अक्टूबर। विशेष रबी गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत उद्यान विभाग के कृषि आदान निरीक्षक एवं सहायक निदेशक उद्यान श्री मुकेश गहलोत ने उद्यानिकी अधिकारी श्री अनिरुद्ध विश्नोई के साथ बीकानेर मंडी क्षेत्र में चार कृषि आदान विक्रेता परिसरों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान रबी सीजन में बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज एग्री क्यूसी एप के माध्यम से सरसों बीज के दो नमूने ऑनलाइन आहरित किए गए।

 

सहायक निदेशक ने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज एवं उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। कृषि आदान विक्रेताओं को बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों से संबंधित प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने तथा वैध लाइसेंस के अनुसार ही कृषि आदानों की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

निरीक्षण के दौरान प्रगतिशील किसानों से संवाद कर उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, वैज्ञानिक सिफारिशों के अनुरूप संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई। उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने तथा वैकल्पिक एवं जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसानों एवं विक्रेताओं को जागरूक किया गया।