
बीकानेर, 20 मई। ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का आयोजन 25 मई से 5 जून तक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण और स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि अभियान के तहत जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला 28 मई (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
कार्यशाला में जिले के विभिन्न औद्योगिक संघों से जुड़ी इकाइयों और सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
