ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 15 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर बनवारी लाल मीणा आरपीएस एवं वृताधिकारी लूनकरणसर रणवीर सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

पुलिस थाना जामसर के थानाधिकारी रवि कुमार पु.नि. के नेतृत्व में टीम ने प्रकरण संख्या 141, दिनांक 22 सितंबर 2022, धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी की तलाश शुरू की।

 

टीम ने निजी स्तर पर आसूचना संकलित कर लगातार निगरानी की। कार्रवाई के दौरान 17 सितंबर 2026 को संजय कुमार पुत्र सहिराम, उम्र 39 वर्ष, निवासी कुचौर अगुनी, पुलिस थाना जसरासर, जिला बीकानेर को दस्तयाब कर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस द्वारा आरोपी से प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।