रामपुरा बस्ती में होंडा सिटी कार से बरामद हुआ था डोडा पोस्त, एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ था मामला

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 84 किलो 810 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में वांछित इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2023 को आसूचना के आधार पर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क आम गली नंबर 17, रामपुरा बस्ती बीकानेर में कार्रवाई की थी। इस दौरान अवैध डोडा पोस्त सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार नंबर RJ 02 CC 4081 को जब्त कर उसमें से 84 किलो 810 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया था।

 

मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी कोटगेट द्वारा शुरू किया गया। प्रकरण में वांछित आरोपी सुनिल कुमार पुत्र प्रहलादराम बिश्नोई, निवासी खारा, पुलिस थाना पांचू, बीकानेर को दस्तयाब कर धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

प्रकरण में आरोपी सुनिल पुत्र चैनाराम और पूनम उर्फ पूर्णाराम पुत्र गंगाराम के विरुद्ध धारा 173(8) सीआरपीसी के तहत अनुसंधान लंबित रखा गया था। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दोनों के खिलाफ इनाम घोषित करवाया गया और तलाश जारी रखी गई।

 

विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए इनामी आरोपी सुनिल पुत्र चैनाराम, निवासी कुदसू, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर को दस्तयाब कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, प्रकरण में वांछित इनामी आरोपी पूनम उर्फ पूर्णाराम पुत्र गंगाराम बिश्नोई, निवासी कुदसू, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर की तलाश जारी है।