

आदरणीय श्री जय सिंह चौहान जी, वरिष्ठ पत्रकार महोदय
सादर नमस्कार एवं दीपावली की राम-राम सा। 🪔🌸
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर की छात्राओं द्वारा 2 से 7 नवंबर 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, खाद्य अपशिष्ट में कमी, प्लास्टिक एवं ई-कचरा प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण तथा हरित दीपावली मनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
विशेष बात यह रही कि दीपावली अवकाश के बावजूद छात्राओं ने घरों से पोस्टर, चित्रकला, वीडियो संदेश एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय भागीदारी निभाई। शिक्षकों ने भी निरंतर मार्गदर्शन कर इन छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।
आदरणीय जय सिंह चौहान जी, आपसे करबद्ध विनम्र निवेदन है कि इस प्रेरणादायक समाचार का आपके प्रतिष्ठित समाचार माध्यम में प्रकाशन अभी शेष है। कृपया इसे प्राथमिकता देते हुए उचित स्थान प्रदान कर प्रकाशित करवाने की कृपा करें। 🙏
सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की इन प्रतिभाशाली छात्राओं तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों को आप जैसे अनुभवी एवं सम्माननीय पत्रकार का सहयोग मिलना उनके लिए अत्यंत उत्साहवर्धक होगा।
आपकी लेखनी के माध्यम से इन छात्राओं का पर्यावरण संरक्षण संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, यही हमारी विनम्र अपेक्षा है।
आपको एवं आपके समस्त परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं राम-राम सा। 🪔🌸
सादर — मनीष विधानी
सहायक प्रशासनिक अधिकारी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ (स्वतंत्र)
पूर्व प्रवक्ता, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत)
