

अनुशासित वाणी, बीकानेर, 9 नवंबर। देर रात्रि नयाशहर थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा गेट के पास जीप और बाइक की भिड़ंत में घायल हुए शिवम पुरोहित सुपुत्र श्री किशन पुरोहित को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि घायल शिवम पुरोहित एवं उनका परिवार पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के कट्टर समर्थक हैं। घटना की सूचना मिलते ही डॉ. कल्ला आज सुबह 4:30 बजे स्वयं पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
डॉ. कल्ला ने चिकित्सकों से घायल के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
डॉ. कल्ला ने शिवम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
