पंचायती राज चुनाव-2026: चतुर्थ चरण में नाम वापसी के बाद रहे 203 अभ्यर्थी*

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 6 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 203 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

 

नाम वापसी के दिन शुक्रवार को जसरासर पंचायत समिति में 11, नोखा में 26 तथा पांचू में 22 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लिए गए। इसके बाद जसरासर पंचायत समिति में 54, नोखा में 80 और पांचू में 69 अभ्यर्थी शेष रहे हैं।

 

चतुर्थ चरण के तहत 13 नवंबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।

 

पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 16 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उप सरपंच का चुनाव 17 नवंबर को होगा।