

बीकानेर, 6 नवम्बर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) में आयोजित असिस्टेंट बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुकवार को संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 31 प्रशिक्षणार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। समापन समारोह में सफल प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
समारोह में भारतीय स्टेट बैंक की जेएनवी शाखा के शाखा प्रबंधक श्री राकेश वर्मा एवं एसबीआई हॉस्पिटल रोड शाखा के शाखा प्रबंधक श्री सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में लेखांकन एवं वित्तीय प्रबंधन का ज्ञान रोजगार और स्वरोजगार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। एसबीआई आरसेटी के माध्यम से दिया जाने वाला प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का व्यावहारिक जीवन में उपयोग करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के निदेशक श्री रूपेश शर्मा आभार व्यक्त किया तथा सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
