

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीछवाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 590 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2026 को बीछवाल थाना पुलिस की टीम ने आरटीओ रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास कार्रवाई की। इस दौरान राधाकिशन पुत्र चन्दनाराम, उम्र 37 वर्ष, निवासी बज्जू खालसा, थाना बज्जू, बीकानेर के कब्जे से 590 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई।
पुलिस ने अफीम जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी सदर आकांक्षा कुमारी आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी दिगपाल सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में की गई।
