

30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रोटरी भवन में आयोजन, स्टॉल एवं प्रायोजन के लिए आमंत्रण
बीकानेर, 15 अक्टूबर । दीपावली की रौनक के बीच बीकानेर में खरीदारी और मनोरंजन का उत्सव ‘दीपम 2026’ आयोजित होगा। लोकराग फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में यह चार दिवसीय विशेष दिवाली बाजार 30अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक पंचशती सर्किल स्थित रोटरी भवन में सजेगा।
‘द ग्रैंड दिवाली शॉपिंग एंड एंटरटेनमेंट फेस्टिवल’ के रूप में प्रस्तुत इस आयोजन में त्योहार की खरीदारी और मनोरंजन को एक साथ जोड़ने की पहल की गई है। नए अंदाज और नए कलेवर में आयोजित होने वाला ‘दीपम 2026’ शहरवासियों को सपरिवार उत्सवी माहौल का आनंद लेने का अवसर देगा।
आयोजन के लिए स्टॉल बुकिंग एवं प्रायोजन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यापारी, उद्यमी, प्रतिष्ठान और संस्थान आयोजन से जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं। दीपावली के अवसर पर अपने उत्पादों एवं सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के इच्छुक कारोबारियों के लिए यह सहभागिता का अवसर होगा।
आयोजन मे स्टॉल बुकिंग, प्रायोजन एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9929452644, 8696352873, पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।
