

वार्ड 73 में भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने थामा दीपक पारीक का हाथ
समर्थन से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभियान को मिली नई मजबूती
अनुशासित वाणी, बीकानेर। नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में वार्ड 73 से बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दीपक पारीक को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
रविन्द्र कुमार सारस्वत ने कहा कि वार्ड के विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन का निर्णय लिया है। उन्होंने वार्डवासियों से क्षेत्र के विकास और बेहतर जनप्रतिनिधित्व के लिए दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने रविन्द्र कुमार सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वार्ड 73 की जनता के विश्वास को विकास और सेवा के संकल्प में बदलना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
दीपक पारीक ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव अभियान को और गति देने का संकल्प लिया।
रविन्द्र कुमार सारस्वत के समर्थन को वार्ड 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
