स्वावलम्बन शिविरों का आयोजन का आयोजन 24 फरवरी तक

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज उन्नति के तहत बीकानेर जिले में स्वावलम्बन पॉर्टल पर लम्बित 3870 आवेदनों के शत प्रतिशत निस्तारण और दिव्यांगताओं के प्रमाणीकरण के लिए 11 फरवरी से पी.बी.एम. हॉस्पीटल के पीछे स्थित पी.एम.आर. अस्पताल में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा जारी आदेशानुसार 13 फरवरी को लूणकरणसर व कोलायत, 14 को कोलायत व बज्जू खालसा, 16 को बज्जू खालसा व हदां, 17 को हदां व खाजूवाला, 18 को खाजूवाला व पूगल, 19 को पूगल व छत्तरगढ़, 20 को छत्तरगढ़ व नोखा, 21 को नोखा व पांचू, 23 को नोखा व श्रीडूंगरगढ़ में तथा 24 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ के शेष रहे दिव्यांगों के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा इसकी नियमित मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने गुरुवार को शिविर से जुड़े अधिकरियों से अब तक हुए कार्यों का फीडबैक लिया और बचे हुए शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को राहत प्रदान की जा सके। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि यह शिविर बुधवार को शुरू हुए। पहले दो दिन बीकानेर और लूणकरणसर के दिव्यांगजनों के लिए शिविर हुए।