बीकानेर पुलिस की NDPS एक्ट में बड़ी कार्रवाई: चित्तौड़गढ़ का मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर, राजस्थान:

बीकानेर रेंज में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज  ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ सप्लायर की तलाश करते हुए आरोपी बबलू बारेठ को गिरफ्तार किया। आरोपी बबलू बारेठ (27) पुत्र शंकरजी, निवासी छोटा रावला के पास, रायपुरिया, तहसील गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ को बीकानेर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार:

आरोपी अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था और मामले में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है।