

बीकानेर, 14 जुलाई। राजस्थान सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ने ग्राम पंचायत शोभाणा के किसानों के लिए वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर नई उम्मीद जगाई। संयुक्त कृषि भूमि के खाता संख्या 139 का 53 वर्षों से लंबित खाता विभाजन ग्रामीण सेवा शिविर में आपसी सहमति से पूर्ण किया गया।
इस प्रकरण में किशन सिंह, पदमसिंह, मोहन सिंह, शारदा कंवर, सुमन कंवर, पूनम सिंह, राणु सिंह एवं लक्ष्मण सिंह की संयुक्त कृषि भूमि का खाता विभाजन सभी आवश्यक राजस्व प्रक्रियाएँ पूर्ण कर शिविर स्थल पर ही संपन्न कराया गया। इससे वर्षों से चली आ रही पारिवारिक एवं प्रशासनिक जटिलताओं का समाधान हो गया।
लाभार्थियों ने बताया कि अब भूमि अभिलेख स्पष्ट होने से नामांतरण, किसान योजनाओं, फसल बीमा, बैंक ऋण तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना आसान होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों की सराहना करते हुए राज्य सरकार एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त किया।
इस कार्य में शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी श्रीमती निधि उडसरिया, नायब तहसीलदार श्री सुरेश डारा, गिरदावर श्री सवाई सिंह, पटवारी श्री शुभम विश्नोई तथा श्री बजरंग लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
