बीकानेर: नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर, 4 अगस्त। राजस्थान पुलिस द्वारा संगठित अपराधियों, वांछित अपराधियों, स्थायी वारंटियों, भगोड़ों, हार्डकोर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार 20 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी जरनेल सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी गोविन्द सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में फरार चल रहे स्थायी वारंटियों प्रभूराम पुत्र आशुराम (35 वर्ष), भगवानाराम पुत्र आशुराम (28 वर्ष) और लिछमणराम उर्फ लक्ष्मणराम पुत्र आशुराम (30 वर्ष), निवासी जेसलसर, थाना नोखा, जिला बीकानेर को रोही ग्राम जेसलसर से गिरफ्तार किया।