


अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस थाना नाल ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 432 ग्राम अफीम बरामद की है।
महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान विकास पुत्र मांगीलाल (19 वर्ष), निवासी दयासागर, खारा, थाना फलोदी, जिला फलोदी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 432 ग्राम अफीम बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

