वार्ड 64 को आदर्श वार्ड बनाने का दावा, भाजपा प्रत्याशी मुकेश बोले—नशामुक्ति और विकास रहेगा प्राथमिक लक्ष्य

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 64 में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। भाजपा ने वार्ड 64 से मुकेश को प्रत्याशी बनाया है। चुनावी संवाद के दौरान मुकेश ने वार्ड के विकास के साथ युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अपना विजन सामने रखा।

मुकेश ने कहा कि पार्षद का काम केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वार्ड में पनप रही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी आवाज उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ड में नशे की समस्या को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और वार्ड को नशामुक्त एवं आदर्श वार्ड बनाने का लक्ष्य रहेगा।

युवाओं के लिए सरकारी रोजगार योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने की बात कही। वहीं महिलाओं और छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

मुकेश ने सरकारी स्कूलों में मौजूद कमियों को दूर कराने और विद्यार्थियों के लिए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वार्ड 64 के विकास को नई दिशा देते हुए बीकानेर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम किया जाएगा।

भाजपा के बोर्ड बनने के सवाल पर मुकेश ने दावा किया कि बीकानेर में भाजपा का बोर्ड बनेगा और विकास की गति को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

अब वार्ड 64 में मतदाताओं का फैसला चुनाव परिणाम के बाद सामने आएगा कि जनता विकास और मुकेश के विजन पर कितना भरोसा जताती है।