

पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित करने एवं विभिन्न अपराधों के विरुद्ध कठोर व प्रभावी कार्रवाई किए जाने के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला बीकानेर बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार पारीक आरपीएस के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी इमीचन्द के नेतृत्व में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई।
गठित टीम में हैडकांस्टेबल विनोद कुमार 184 के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए जोधासर बस स्टैण्ड से स्थाई गिरफ्तारी वारंटी भगवान सिंह पुत्र नरपत सिंह जाति राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी जोधासर, पुलिस थाना सेरुणा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।
