बीकानेर में अतिक्रमण हटाओ अभियान: भीमसेन सर्किल से रोडवेज तक सड़कें हुई साफ, यातायात हुआ सुचारू

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

 

 

 

 

बीकानेर, 9 मई 2026। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शनिवार को बड़ा अभियान चलाया गया। महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज और पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार यातायात पुलिस बीकानेर और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चौधरी भीमसेन सर्किल से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक सड़क मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाए।

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अवैध हाथगाड़े, ठेले, रेहड़ी-गाड़े और खोखे-थड़ियों को हटाया गया। इससे पहले जहां सड़क संकरी हो गई थी, वहीं अब “वॉल टू वॉल” यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया है। साथ ही सड़क किनारे बने गड्ढों की मरम्मत भी करवाई गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली।

पुलिस निरीक्षक नरेश निर्वाण ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 60 पुलिस एक्ट के तहत अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सामान जब्त किया गया। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी बसों और अन्य वाहनों को हटाकर चालकों को निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़ा करने की सख्त हिदायत दी गई।

इस संयुक्त अभियान में यातायात पुलिस के साथ नगर निगम बीकानेर की टीम भी मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान टीआई नरेश कुमार निर्वाण, पुलिस निरीक्षक कानाराम, उप निरीक्षक रामगोपाल सहित यातायात स्टाफ और नगर निगम के सतर्कता दल प्रभारी प्रदीप सिंह खिड़िया अपने दल के साथ मौके पर उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।