
🚗 पूर्व महापौर सुशीला कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को बताया प्रेरणास्रोत | संत-महंतों और गणमान्य नागरिकों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बताया राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत माध्यम
बीकानेर। 11 मई 2026।बीकानेर शहर में सोमवार, को खुले ‘सोकुडो इलेक्ट्रिक’ के पहले ऑटोमोबाइल शोरूम ने न केवल आधुनिक परिवहन के नए युग की शुरुआत की, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और विकसित राष्ट्र के सपने को भी नई ऊर्जा प्रदान की।
कोर्ट के पास गवर्नमेंट प्रेस रोड स्थित इस भव्य शोरूम के उद्घाटन अवसर पर पूर्व महापौर सुशीला कुमारी राजपुरोहित ने कहा कि हाल ही में देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक उपयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग से जहां एक ओर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, वहीं दूसरी ओर आधुनिक तकनीक के माध्यम से देश के विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारत अब तेजी से नई तकनीकों की ओर अग्रसर है और इलेक्ट्रिक वाहन इसी परिवर्तन का प्रतीक हैं। ऐसे प्रयास न केवल आमजन को महंगे ईंधन से राहत देंगे, बल्कि राष्ट्र को आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक मजबूत बनाएंगे।
बीकानेर संभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन आमजन के लिए किफायती विकल्प बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन का समर्थन करते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक और स्वदेशी तकनीकों को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि भविष्य की आर्थिक और पर्यावरणीय सुरक्षा का आधार हैं।
संतोषानंद महाराज ने भी अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल के प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया यदि प्रधानमंत्री के संदेशों और राष्ट्रहितकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाए, तो समाज में जागरूकता और तेजी से बढ़ सकती है।
उन्होंने विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए बैटरी संचालित और पर्यावरण हितैषी वाहनों के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा कि भारत अब विश्व पटल पर विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इलेक्ट्रिक वाहन इस परिवर्तन के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
