

ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत नवयुवकों का भविष्य बर्बाद होने से रोकने व आमजन में नशा के सेवन को रोकने हेतु मादक पदार्थ तस्करों की चैकिंग वधरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर चक्रवर्ती सिह राठौड आरपीएस के निर्देशन में व वृताधिकारी वृत नगर रोहित चौधरी के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर कविता पुनिया पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा आपराधिक घटनाओं व अवैध नशा में संलिप्त अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार गोपनीय नजर रखते हुए अथक मेहनत व प्रयास व मुखबीर खास इतला से गणेश फिल्ड से एमडी बेचने सूचना पर आरोपी मनू चौधरी पुत्र गौवर्धन चौधरी जाति जाट उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 35 बाबा रामदेव टैन्ट हाउस के पीछे रानी बाजार बीकानेर पुलिस थाना कोटगेट जिला बीकानेर को गिरफतार कर उसके कब्जे से 02.37 ग्राम एमडी जब्त कर आरोपी मनू चौधरी के खिलाफ थाना हाजा पर अभियोग पंजिबद्ध किया गया। आरोपी से मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
