रंजिश बनी हमले की वजह, युवक पर चाकुओं से किए कई वार

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

दिनांक 09.06.2026 को परिवादी  इरफान चौहान पुत्र  कुदरत अली चौहान जाति मुसलमान उम्र 28 साल निवासी अरविन्द बाल मंदिर स्कूल के आगे, डीडू सिपाहियो का मौहल्ला पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर ने बताया कि दिनांक 09. 06.2026 के वक्त 12.30 एएम से 01.00 एएम के मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 07 4052 से मोईन खान के घर के आगे पंहूचा तो पुर्व से तैयार घात लगाये बैठे मोईन खान, दानिश व सोईन पुत्रगण मुख्तयार निवासीगण डूडीयों का मौहल्ला सोनगिरी कुआ बीकानेर ने मिलकर प्रार्थी को रोका व रंजीशवश मोईन खान ने जान से मारने के इरादे से प्रार्थी के गर्दन की तरफ चाकु से वार किया व बचाव मे चाकु दाये हाथ से पकड लिया जिससे हथेली पर चाकू से कट लग गया व सोईन खान ने प्रार्थी की पीठ पर पीछे से चाकु घोप दिया जिससे सडक पर गिर गया व मोईन खान व साईन खान ने मिलकर चाकुओ से काफी वार किये और दानिश ने लौहे के सरिये से जान से मारने के उददेश्य से उददेश्य से कई चोट मारी वगैरा वगैरा पर थाना नयाशहर पर मुकदमा नम्बर 116/2026 जुर्म धारा 106 (1), 126 (2), 3 (5) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान श्री कोहरसिंह उप निरीक्षक के सुपुर्द किया जाकर अनुसंधान किया जाकर आरोपीगणो की तलाश शुरू की गई।