दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, नोखा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बीकानेर
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

8 जुलाई 2026 को पीड़िता ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनेश उर्फ भवानी पुत्र नारायणराम, निवासी श्रीबालाजी नायक, उसे मारपीट कर बेहोश करने के बाद कोटा ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने पीड़िता को अपनी कार में बैठाकर दवा का स्प्रे किया और उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार दुष्कर्म किया।

 

रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (IPS) ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रकरण के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा (RPS) एवं वृत्ताधिकारी नोखा जरनेल सिंह (RPS) के सुपरविजन में उप निरीक्षक कुशलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी, वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश उर्फ भवानी को गिरफ्तार कर लिया।

 

प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।