उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय का कैम्पस प्लैसमेंट शिविर गुरुवार को

बीकानेर संभाग
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर, 23 जून। उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा गुरुवार को चौपड़ा कटला में कैम्पस प्लैसमेंट शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता, स्वरोजगार एवं रोजगार हेतु व्यक्तिगत मार्गदर्शन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा विभिन्न पदों पर प्राथमिक स्तर पर चयन प्रक्रिया की जाएगी। शिविर में बेरोजगार आशार्थी समस्त शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्र मय फोटो उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।