दासणू की रोही में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 66,490 रुपये बरामद

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर। जिले में जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोखा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दासणू की रोही में जुआ खेलते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66,490 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां बरामद की हैं।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा एवं वृताधिकारी नोखा जरनेल सिंह के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि दासणू की रोही स्थित एक खेत में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी गोविन्द सिंह के निर्देशानुसार अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेत में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात व्यक्तियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश, ओमप्रकाश, श्यामसुन्दर, गौरीशंकर, मुकेश, घनश्याम और सुरेन्द्र सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 66,490 रुपये की जुआ राशि और ताश की 52 पत्तियां बरामद की हैं।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।