

जोधासर। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति जागरूकता और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। सन् 1953 में जन्मी झंझेऊ गांव की श्रीमती गिरवर कंवर हाथ-पैरों में लकवा होने के बावजूद अपने परिवारजनों के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधासर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचीं।
शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद मतदान केंद्र तक पहुंचना उनके दृढ़ संकल्प और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति सहभागिता को दर्शाता है। उनका यह कदम मतदान के महत्व को रेखांकित करता है तथा समाज को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश देता है।
