बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक साल से फरार 3 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

बीकानेर, राजस्थान:

बीकानेर रेंज में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज  ओमप्रकाश (आईपीएस) और जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर  मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के दौरान करीब एक वर्ष से फरार चल रहे तीन स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) और पुलिस उप अधीक्षक, वृत श्रीडूंगरगढ़  निकेत कुमार पारीक (आरपीएस) के सुपरविजन में की गई। थाना स्तर पर पुलिस निरीक्षक (थानाधिकारी) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें उपनिरीक्षक सुरेश कुमार व उनकी टीम शामिल रही।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

रफीक खान (56) निवासी जवाहर कॉलोनी, भवानीमंडी, जिला झालावाड़

साजिद हुसैन (38) निवासी अजुमन बगीचा, भवानीमंडी, जिला झालावाड़

फिरोज खान (54) निवासी जवाहर कॉलोनी, भवानीमंडी, जिला झालावाड़

इन तीनों आरोपियों को 27 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय एसीजेएम कोर्ट, श्रीडूंगरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस का बयान:

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।