वार्ड की बदहाल सफाई व्यवस्था पर त्रिलोक सिंह चौहान का निशाना, बोले—जीते तो नालियां, सीवरेज और कचरे की समस्या का होगा समाधान

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड में सियासी गतिविधियां तेज हैं। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चौहान ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं। उन्होंने कहा कि वार्ड में जगह-जगह कचरे के ढेर, चौक नालियां, सीवरेज की समस्या और सड़कों पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

 

चौहान ने कहा कि उनका चुनावी विजन वार्ड की समस्याओं पर लगातार काम करना और आमजन की समस्याओं का समाधान कराना रहेगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ नालियों और सीवरेज की समस्या के समाधान पर काम किया जाएगा।

 

उन्होंने वकीलों की गली का भी जिक्र करते हुए कहा कि वहां भीड़ और पानी जमा होने की समस्या रहती है। जीत के बाद पानी निकासी, नालियों की सफाई और कचरे के ढेर हटाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

पूर्व पार्षद के कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर चौहान ने कहा कि वार्ड की समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे वार्ड की सफाई, सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं पर काम करेंगे।

 

वहीं, चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका को लेकर चौहान ने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं होगा और निर्दलीय प्रत्याशियों को ही समर्थन दिया जाएगा।