

बीकानेर, 23 जुलाई। राजस्थान सरकार के शहरी सेवा शिविर के तहत राजस्थान आवासन मंडल, वृत्त-बीकानेर द्वारा आयोजित शिविर में आमजन को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ दिया गया।
इसी क्रम में निखिल भारद्वाज, पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी 1-ए-17, शिवबाड़ी, हर्ष सिंघवी पुत्र स्व नवनीत कुमार सिंघवी 3-घ-49 पवनपुरी, मीना कड़वा पुत्र कप्तानचंद 4-अ-18 पवनपुरी को लंबे समय से प्रतीक्षित नामांतरण पत्र शिविर के दौरान ही जारी कर दिया गया।
लाभार्थियों ने बताया कि पहले नामांतरण की प्रक्रिया को लेकर कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन शहरी सेवा शिविर में उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें सरल, पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से नामांतरण पत्र सौंप दिया गया।
उन्होंने राजस्थान सरकार एवं राजस्थान आवासन मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आम नागरिकों के समय, श्रम और धन—तीनों की बचत कर रहे हैं तथा सरकारी सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुँचा रहे हैं।
