सोलर प्लांट से केबल चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार दाउदसर स्थित अजुर सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी होने के संबंध में थाना जामसर में 3 सितंबर 2026 को प्रकरण संख्या 138/2026 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित अब्दुल पुत्र मजूर खां, उम्र 20 वर्ष, निवासी दाउदसर को गिरफ्तार किया। न्यायालय से पीसी रिमांड प्राप्त करने के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सोलर तार (केबल) बरामद किया।

 

जांच के दौरान चोरी का माल खरीदने वाले कथित कबाड़ी मदनलाल पुत्र शेराराम, उम्र 44 वर्ष, निवासी डूडीवाली, थाना लूणकरणसर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से मामले में गहनता से पूछताछ और अनुसंधान कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में कांस्टेबल सुनील 1105 का विशेष योगदान रहा।

 

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा की जा रही है।