ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एनडीपीएस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज, ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस के नेतृत्व एवं वृताधिकारी नगर अनुज डाल आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट विक्रम तिवाड़ी पुलिस निरीक्षक ने थाना स्तर पर टीम गठित की।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर में दर्ज प्रकरण संख्या 58/2025, दिनांक 23 मार्च 2025, धारा 8/15, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी मनीष कुदसु को फरारी के दौरान शरण देने तथा मनीष भादू को मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी में सहयोग करने के आरोप में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

 

इसी क्रम में पुलिस टीम ने डीएसटी के सहयोग और आसूचना के आधार पर छोटूराम पुत्र कालूराम, उम्र 26 वर्ष तथा महेंद्र बिश्नोई पुत्र हड़मानराम, उम्र 26 वर्ष, दोनों निवासी बनिया, पुलिस थाना जसरासर, जिला बीकानेर को दस्तयाब कर पूछताछ की।

 

अनुसंधान में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर दोनों आरोपियों को धारा 8/15, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 112(2), 249(ख) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

पुलिस टीम में शामिल: गौरव बोहरा उपनिरीक्षक, राधेश्याम सहायक उपनिरीक्षक, बबलूराम हेड कांस्टेबल एवं विनीत कांस्टेब

ल शामिल रहे।