

बीकानेर, 11 जुलाई। धोरा इंटरनेशनल आर्टिस्ट समिति तथा भोज कला प्रन्यास के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रातः 11 से सायं 5 बजे तक लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थित गणेश मंदिर परिसर में सत्रहवां ‘रंग मल्हार अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।
धोरा इंटरनेशनल आर्टिस्ट सोसायटी के कोषाध्यक्ष सौरव शर्मा इस कार्यक्रम का उद्देश्य कला के माध्यम से प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करना तथा अच्छी वर्षा की कामना को करना है।
इसे केंद्र में रखते हुए डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की परिकल्पना के तहत गत 16 वर्षों से यह कार्यक्रम दुनिया भर में एक साथ हो रहा है। गत वर्ष बीकानेर के 100 से अधिक कलाकारों ने मिट्टी के तवे पर अपनी भावनाओं को उकेरा। वहीं इस बार लकड़ी के बॉक्स पर सभी कलाकार एक साथ चित्रकारी करेंगे। रंग मल्हार के लिए सन्दूक, बॉक्स, पेटी के अलावा ट्रेवल बेग, ट्रॉली बेग, सूटकेश, लगेज बेग और छोटी बॉक्स आदि पर भी कला कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ चित्रकार महावीर स्वामी, मोना सरदार डूडी, शिवकुमार आचार्य, सुनील दत्त रंगा, योगेंद्र पुरोहित और कमल किशोर जोशी आदि के नेतृत्व में समस्त तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।
