

बीकानेर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत पंचायत समिति पांचू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लाभार्थी श्रीमती सुंदर देवी को आवास निर्माण के लिए तीसरी किस्त की राशि का भुगतान किया गया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद बीकानेर रितुराज महला की उपस्थिति में सुंदर देवी को 60 हजार रुपए की तीसरी किश्त प्रदान की गई।
सुंदर देवी, निवासी ग्राम पंचायत पांचू, को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण के लिए यह राशि स्वीकृत की गई। तीसरी किश्त की राशि प्राप्त होने पर लाभार्थी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका आवास निर्माण पूरा हो सकेगा और वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक रूप से रह सकेंगी।
लाभार्थी सुंदर देवी ने इस सहयोग के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पंचायत समिति पांचू एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा योजना के लाभों की जानकारी भी दी गई।
