


बीकानेर, प्रधान संपादक जयसिंह चौहान। 25 जून 2026 निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर छोटी काशी बीकानेर में शीतल जल समेत अनेक प्रकार की श्रद्धालु भक्तजनों के लिए सैकड़ो स्थान पर अपनी अपनी श्रद्धा भक्ति अनुसार सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस के तहत 1100 किलो तरबूज 201 किलो ताजा घिया की सेवा दी
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन लगातार पिछले 10 से 15 वर्षों से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में ताजा ठंडा तरबूज की सेवा श्रमिक वर्ग एवं नेशनल हाईवे पर निकलने वाले आमजन के लिए सेवा दे रहा है।
प्रतेक वर्ष की तरह इस बार भी टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्यों द्वारा सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर तक आम जनता के लिये सेवा कार्यक्रम चलता रहा। इस अवसर पर टीम के सदस्य बीछवाल उद्योग संघ के पदाधिकारी उद्योगपति सभी ने सेवा कार्यक्रम में भाग लिया।
निर्जला ग्यारस के इस पावन अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति सतपाल कंसल हर्ष कंसल सुनील कंसल पंकज कंसल पवन चांडक चंद्रशेखर राजपुरोहित हरदेव सोनी बलदेव सोनी कुणाल मित्तल प्रकाश सामसुखा गोविंद चौधरी भाम्बु नितेश बत्रा सौरभ शर्मा दिलीप गुप्ता सहित अनेक गण मान्य नागरिकों ने उत्साह और उमंग के साथ,तन मन धन से सेवा कर पुण्य का लाभ अर्जित किया। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता पंकज कंसल प्रकाश सामसुखा ने आज के कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
