सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, इंडस्ट्री एरिया में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

बीकानेर। करणी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी एवं लूटपाट की घटनाओं को लेकर उद्योग जगत में गहरी चिंता व्याप्त है। करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री इमरान राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि के समय बंद फैक्ट्रियों के ताले तोड़ने, आमजन से मोबाइल व नकदी छीनने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे उद्योग से जुड़े लोग एवं आमजन दोनों ही भयभीत हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, जिससे करणी औद्योगिक क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है।

इसी संदर्भ में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुक्ता प्रसाद थाना अधिकारी श्री विजेंद्र शीला को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई की मांग की।

थाना अधिकारी श्री शीला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।