श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर, श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के द्वारा संगठित अपराधियों/ विभिन्न गैंग्स द्वारा अवैध हथियार रखने व हथियार सप्लायर करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशन में श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक शहर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी वृत नगर श्री अनुज डाल आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी एमपी नगर श्री विजेन्द्र कुमार सीला पुनि, डीएसटी प्रभारी श्री विश्वजीत सिंह पुनि द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी रखी जाकर अवैध हथियार सप्लायर के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन कर थाना टीम द्वारा विशेष निगरानी रखकर लगातार आसूचना संकलन की गई दिनांक 19. 04 2026 को श्री सुरेन्द्र कुमार सउनि मय थाना जाप्ता के दौराने गश्त श्री सुरेन्द्र कुमार सउनि को सूचना मिली कि रोड नम्बर एक करणी रीको एरिया बीकानेर पर एक लड़का अवैध देशी पिस्टल लेकर घुम रहा है। मुताबिक ईत्तला के सउनि मय जाब्ता रोड नम्बर एक करणी रीको एरिया बीकानेर पहुंचा तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्म्द फारूक पुत्र भंवर खॉ भाटी जाति मुस्लमान उम्र 35 निवासी हुसैनी मस्जिद के पास महावतपुरा पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर के कब्जा से एक अवैध देशी पिस्टल जब्त किया गया। आर्मस एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू हुआ। आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है।
को
