

महानिदेशक राजस्थान पुलिस, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, रेन्ज बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस एंव जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन एवं बनवारीलाल मीणा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर (ग्रामीण) व वृताधिकारी वृत कोलायत जरनैलसिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में तथा थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा गोविन्द सिंह चारण पुनि के नेतृत्व मे आज दिनांक 11.08.2026 को थाना के नवचयनित सीएलजी सदस्यो की मीटींग ली गई। दौराने मीटिंग महानिदेशक महोदय राजस्थान पुलिस, महानिरीक्षक महोदय पुलिस रेन्ज बीकानेर व जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने जरिये वीसी सभी नवचयनित सीएलजी सदस्यगण को विभिन्न नशो से दुरी बनाने के सम्बन्ध मे, साईबर अपराध, संगठित अपराध, महिलाओ से संबधित अपराध के बारे में जागरुक किया गया तत्पश्चात सभी पधारे हुए नवचयनित सदस्यो से संवाद किया गया तथा कानुन व्यवस्था को लेकर महत्वपुर्ण मुद्धे पर चर्चा की गई व बाद मींटीग समस्त सीएलजी सदस्यो को भविष्य मे पुलिस का सहयोग करने हेतु कहा गया।थाना नोखा में हुआ नवचयनित सीएलजी मीटिंग का आयोजन
