

दिनाकं 23.06.2025 को मोहनलाल उनि कार्यवाहक थानाधिकारी तत्कालीन पुलिस थाना नोखा ने आरोपी रामस्वरुप पुत्र बस्तीराम विश्नोई जाति विश्नोई निवासी सथेरण हाल किरायेदार मोहनपुरा बास नोखा के किराये के मकान से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 56.5 ग्राम बरामद किया था जिसमे प्रकरण एनडीपीएस एक्ट की धाराओ मे दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया था।
कार्यवाही पुलिसः- उक्त प्रकरण मे आरोपी रामस्वरुप विश्नोई अवैध मादक पदार्थ स्मैक राधेश्याम पुत्र राजाराम उम्र 19
साल जाति विश्नोई निवासी काकड़ा पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर से खरीद करना बताया। जिस पर ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, रेन्ज बीकानेर व मृदुल कच्छावा आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर की गिरफ्तारी हेतु जरनैल सिंह आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी गोविन्दसिहं चारण पुनि ने पुलिस थाना नोखा की टीम गठित की जिस पर तकनीकी सुचना के आधार पर दिनाकं 11.08.2026 को उक्त प्रकरण में वांछित स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी राधेश्याम पुत्र राजाराम उम्र 19 साल जाति विश्नोई निवासी काकड़ा पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राधेश्याम से स्मैक खरीदने करे सम्बन्ध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।
