गजनेर, जसरासर एवं शेरूणा में तैनात होंगी नई 108 एंबुलेंस

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर, 5 नवंबर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा परिवहन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए तीन नई 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई हैं। इनमें से एक एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर, दूसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरासर तथा तीसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरूणा पर तैनात होगी। ये एंबुलेंस संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले से संचालित पुरानी एंबुलेंस का स्थान लेंगी। बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध द्वारा तीनों एंबुलेंस को स्वास्थ्य भवन से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला महामारी विशेषज्ञ नीलम प्रताप सिंह राठौड़, जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण, जिला 108 नोडल अधिकारी ओम किराड़ू, पुनीत रंगा, दिनेश श्रीमाली, गिरधर गोपाल किराड़ू तथा जीवीके ईएमआरआई संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

डॉ. पुखराज साध ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं एवं बीमार नवजात शिशुओं को भी 108 एंबुलेंस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। आवश्यकता पड़ने पर आमजन 108 नंबर पर कॉल कर इस सेवा को प्राप्त सकते हैं।

 

जिला 108 नोडल अधिकारी ओम किराड़ू ने बताया कि बीकानेर जिले में कुल 29 एंबुलेंस संचालित हैं। इनका संचालन जीवीके ईएमआरआई संस्था के माध्यम से किया जा रहा है।

 

डॉ. साध ने एंबुलेंस संचालन संस्था को सभी वाहनों का नियमित रखरखाव करने, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों को चालू हालत में रखने तथा आपातकालीन कॉल पर समय पर सेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दीपावली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए एंबुलेंस सेवाओं को सतर्क रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।