ऑपरेशन नीलकण्ठ में बड़ी कार्रवाई, 101 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर श्मप्रकाश आईपीएस व श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर  मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा चालाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर,चक्रवर्ती राठौड़ आरपीएस के निर्देशन में व  वृताधिकारी वृत नगर  अनुज डाल आरपीएस के सुपरवीजन में आईसी थानाधिकारी कोटगेट  गौरव उप निरीक्षक द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिये विशेष निगरानी रख कर आसूचना संकलित की गई। आसूचना के आधार छींपा समाज के श्मशान के पास, बान्द्रा बास पर दबिश देकर महेश कुमार राय पुत्र श्री उतम लाल राय जाति राय उम्र 35 वर्ष निवासी वॉर्ड नम्बर 09 बथनाहा ग्राम बेलहा पोस्ट बेलहा जिला मधुबनी, बिहार हाल जगन्नाथ नमकीन भण्डार मैन मार्केट गंगाशहर पुलिस थाना गंगाशहर बीकानेर को अवैध मादक पदार्थ गांजा शुद्ध कुल 101 ग्राम सहित गिरफ्‌तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अनुसंधान रतनाराम उप निरीक्षक पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर के सुपुर्द की गई।