

पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस व वृताधिकारी वृत नगर अनुज डाल आरपीएस के सुपरवीजन में थानाधिकारी कोटगेट विक्रम तिवाड़ी पुलिस निरीक्षक द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिये विशेष टीम उप निरीक्षक गौरव बोहरा के नेतृत्व में गठित की गई।
विशेष टीम द्वारा रानी बाजार रीको रोड स्थित एक मकान से आरोपी अशोक कुमार पुत्र भंवरलाल जाति जाट (भाम्भू), उम्र 30 साल, निवासी गांव बीकासर पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर, हाल तेजाजी मंदिर के पास चौधरी कॉलोनी पुलिस थाना गंगाशहर, हाल किरायेदार मकान गौरव स्वामी, अशोक मेडिसिटी हॉस्पिटल के सामने, रानी बाजार रीको रोड, बीकानेर को 34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा नम्बर 199 दिनांक 11.08.2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर को सुपुर्द किया गया है।
अवैध मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से अनुसंधान जारी है।
