


प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा ने की नई नियुक्तियों की घोषणा, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती
बीकानेर 8 जून। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष **योगिता शर्मा** ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार बीकानेर के सक्रिय कांग्रेस नेता **जितेंद्र बिस्सा** को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष **गोविंद सिंह डोटासरा** के निर्देशानुसार की गई है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे जितेंद्र बिस्सा को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से बीकानेर सहित प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा द्वारा जारी आदेश में सज्जन कुमावत को उपाध्यक्ष तथा श्रेयांश जोशी को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव पद पर जितेंद्र बिस्सा सहित दिनेश प्रजापत, आशा राठौड़, मंजू यादव, सहीराम, पृथ्वी पाल सिंह एवं सुमन शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जितेंद्र बिस्सा की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी निरंतर भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायता मिलेगी।
नई कार्यकारिणी में जोधपुर ग्रामीण से विरेंद्र माथुर एवं सीकर से सुनील मारोठिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने जितेंद्र बिस्सा को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
